खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के ऑक्शन होने जा रहे हैं। इस बार कुल 332 खिलाड़ियों की नीलामी होना तय हुआ है। इसमें 186 भारतीय और 146 विदेशी खिलाड़ी हैं। कुल 8 फ्रेंचाइजीस हैं और इनमें से ज्यादातर अपनी टीमों को नए सिरे से तैयार करना चाहेंगी। इन्होंने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज तो कुछ के रिटेन किया है। रिलीज किए गए प्लेयर्स की जगह नए प्लेयर्स आएंगे। पुराने और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही कुछ युवा चेहरे भी हैं जो इस बार ऑक्शन में चौंका सकते हैं। यहां हम आपको सवाल-जवाब के माध्यम से आईपीएल ऑक्शन 2020 की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
कब होगा आईपीएल ऑक्शन?
आईपीएल ऑक्शन 2020 इसी महीने 19 तारीख (गुरुवार) को दोपहर 3.30 बजे शुरू होंगे।
कहां यानी किस शहर में होंगे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के ऑक्शन?
- यह पहली बार कोलकाता में आयोजित किए जा रहे हैं।
किस चैनल पर होगा सीधा प्रसारण?
- आईपीएल ऑक्शन 2020 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1हिंदी/ 1 एचडी हिंदी के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, 1 तमिल, 1 तेलुगु, 1 कन्नड़ और 1 बांग्ला पर होगा। हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
कितने स्लॉट खाली हैं यानी कुल कितने स्थान टीमों के पास खाली हैं?
- कुल 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 332 शॉर्टलिस्ट किए गए। टीमों के पास कुल 73 स्लॉट खाली हैं।
ऑक्शन कराने की जिम्मेदारी किसके पास?
- ब्रिटेन के ह्यूज एमीएडीस इस बार ऑक्शन कराएंगे। पिछले सीजन में यह जिम्मेदारी रिचर्ड मैडले संभाल रहे थे। ह्यूज अब तक करीब 2500 ऑक्शन प्रोग्राम कर चुके हैं।
किस टीम का पर्स में कितना पैसा? (करोड़ रुपए में)
| टीम का नाम |
पर्स में बकाया |
खाली स्लॉट | विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट |
| किंग्स XI पंजाब | 42.70 | 9 | 4 |
| केकेआर | 35.65 | 11 | 4 |
| राजस्थान रॉयल्स | 28.90 | 11 | 4 |
| आरसीबी | 27.90 | 11 | 5 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 27.85 | 11 | 5 |
| सनराईजर्स हैदराबाद | 17 | 7 | 2 |
| चेन्नई सुपरकिंग्स | 14.60 | 5 | 2 |
| मुंबई इंडियंस | 13.05 | 7 | 2 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2M0tCMw December 17, 2019 at 04:58PM
https://ift.tt/1PKwoAf