बॉलीवुड डेस्क. साल 2018 की फिल्म 'जीरो' में आखिरी बार नजर आए शाहरुख खान जल्द ही मलयालम फिल्ममेकर आशिक अबु के साथ नजर आ सकते हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार निर्देशक आशिक ने मन्नत पहुंचकर शाहरुख से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग श्याम पुषकरण करेंगे। मलयाली निर्देशक मेडिकल थ्रिलर 'वायरस' जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं।
किंग खान के निवास मन्नत पहुंचे अबु ने टीम के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा वी लव यू एसआरके। उनके साथ स्क्रिप्ट राइटर श्याम पुषकरण भी शामिल रहे। आर्टिस्टों को इस मुलाकात के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख जल्द ही फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। मीटिंग के दौरान मौजूद रहे फिल्म निर्माता शानीम जायद ने भी एक ग्रुप फोटो शेयर किया। शानीम ने लिखा शाहरुख खान, श्याम पुषकरण और आशिक अबु के साथ दो घंटे की शानदार मुलाकात।
##इससे पहले भी खबरें आईं थी कि शाहरुख बॉलीवुड के हिट फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि किंग खान की तरफ से मामले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। एक्टर आखिरी बार बड़े पर्दे पर अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आए। 'जीरो' दर्शकों के बीच कोई खास कमाल दिखाने में नाकाम रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/36CQSIv
December 14, 2019 at 11:29AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2stv03y