बॉलीवुड डेस्क.सारा अली खान ने क्रिसमस के मौके पर एक फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटोशूट की खास बात ये है कि इसमें सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ नजर आई हैं। फोटोशूट में दोनों की बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। सारा ने कभी फनी एक्सप्रेशन देते तो कभी इब्राहिम को जीभ चिढ़ाते हुए तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में इब्राहिम शर्टलेस नजर आए हैं और इनमें सारा के एक्सप्रेशन भी मजेदार हैं।
करीना की क्रिसमस पार्टी में दिखे दोनों: इससे पहले भाई-बहन की यह जोड़ी स्टाइलिश अवतार में करीना कपूर खान की क्रिसमस पार्टी अटेंड करने पहुंची। सारा वन शोल्डर व्हाइट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लगीं। वहीं, इब्राहिम ग्रे स्वेटर, ट्राउजर और डेनिम जैकेट में स्टाइलिश नजर आए। सारा ने पार्टी की तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वह अपने अब्बा सैफ अली खान के साथ दिखाई दे रही हैं। सारा और इब्राहिम के पेरेंट्स सैफ और अमृता हैं।
##'कुली नंबर 1' के रीमेक में दिखेंगी सारा: वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा इन दिनों डेविड धवन की अगली फिल्म कुली नंबर 1 की रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके को-स्टार वरुण धवन हैं। इसके अलावा सारा लव आज कल के रीमेक में भी दिखेंगी जिसके डायरेक्टर इम्तियाज अली हैं। वहीं, सारा के को-स्टार कार्तिक आर्यन होंगे। दोनों ही फिल्में 2020 में रिलीज होने की संभावना है। 24 साल की सारा ने 2018 में 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था जिसके लिए कई अवॉर्ड समारोहों में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Sr3zCn
December 26, 2019 at 08:00AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37cMlNg