भारत के प्रवीण तांबे सबसे उम्रदराज तो अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन यानी IPL 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया 19 दिसंबर (गुरुवार) को कोलकाता में होगी। जिसमें 12 देशों के 332 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें से अधिकतम 73 खिलाड़ियों को विभिन्न फ्रेंचाइजी बोली लगाकर खरीदेंगी। नीलामी में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी की बात करें तो भारत के प्रवीण तांबे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, वहीं अफगानिस्तान के नूर अहमद सबसे युवा हैं। ये दोनों क्रिकेटर अनकैप्ड हैं।

प्रवीण तांबे की उम्र 48 साल है, वे लेग ब्रेक स्पिन गेंदबाज हैं। उन्हें 33 आईपीएल मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने कुल 28 विकेट लिए हैं। वे अलग-अलग सीजन के दौरान राजस्थान रॉयल्स, गुजरात लायन्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में रह चुके हैं। वहीं नूर अहमद को अफगानिस्तान की अंडर-19 और घरेलू टीमों में खेलने का अनुभव है। नीलामी के लिए प्रवीण की बेस प्राइज 20 लाख रु है तो वहीं नूर अहमद 30 लाख रु के बेस प्राइज स्लॉट में हैं।

तांबे का आईपीएल करियर

प्रवीण का जन्म अक्टूबर 1971 में हुआ था। उनका आईपीएल डेब्यू 42 साल की उम्र में साल 2013 में हुआ था। उस सीजन में उन्होंने 3 मैच खेले थे। इसके बाद अगले सीजन में उन्हें 13 मैच खेलने का मौका मिला। 2015 में हुए टूर्नामेंट में भी उन्होंने 10 मैच खेले थे। 2016 में उन्होंने 7 मैच खेले। इसके बाद से उन्होंने अबतक कोई सीजन नहीं खेला है। 2017 में उन्हें हैदराबाद टीम ने खरीदा था, लेकिन किसी मैच की प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका नहीं मिला।

नूर अहमद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

उधर नीलामी में शामिल होने वाले अफगानिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। जिनकी उम्र सिर्फ 15 साल है। उनका जन्म 3 जनवरी 2005 को हुआ था। उन्होंने अबतक कुल 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 8 विकेट लिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रवीण तांबे और नूर अहमद (दाएं)


https://ift.tt/2M7V8Yt December 18, 2019 at 02:25PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form