सलमान ने करवा दी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की दोस्ती, सोहेल की बर्थडे पार्टी में साथ आए नजर

बॉलीवुड डेस्क. कॉमेडी के दो मशहूर कलाकार कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच का झगड़ा खत्म हुआ नजर आ रहा है। दरअसल कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर सुनील ग्रोवर और सलमान के साथ एक फोटो शेयर किया है। जो सोहेल खान की बर्थडे पार्टी का है। इस फोटो के कैप्शन में कपिल ने लिखा है- ब्रदर्स नाइट। जिससे यह साफ हो रहा है कि कपिल और सुनील के बीच अब कोई तकरार नहीं रह गई है।

सलमान ने करवाई दोस्ती : अक्सर यह खबरें आती रही हैं कि सलमान ने कपिल और सुनील के बीच सुलह करवा दी है, लेकिन इसका कोई प्रमाण सामने नहीं आ रहा था। हालांकि कपिल के फोटो शेयर करने के बाद यह काफी हद तक क्लीयर हो गया है कि जल्द ही इन दोनों को फिर से एक बार साथ कॉमेडी करते हुए देखा जा सकेगा।

बर्थडे में पहुंचे सेलेब्स, सलमान ने गाया गाना : साेहेल के बर्थडे पर कई सेलेब्स ने पार्टी में शिरकत की थी। इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान और मीका सिंह गाना गाते हुए सोहेल को बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं। सोहेल के बर्थडे में हुई पार्टी के दौरान वत्सल सेठ, मंदाना करीमी, नंदिता मथानी, अतुल अग्निहोत्री जैसे कई सेलेब्स नजर आए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman khan made Kapil Sharma and Sunil Grover's friendship again, both came together in Sohail's birthday party

https://ift.tt/3932R3Q
December 22, 2019 at 01:47PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PJHGw6
Previous Post Next Post

Contact Form