बॉलीवुड डेस्क. नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए डायरेक्टर मेघना गुलजार और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने दिल्ली में फिल्म 'छपाक' का प्रमोशन कैंसिल कर दिया है। दोनों ने एक हालिया इवेंट में कहा कि दिल्ली के हालात को देखते हुए वहां फिल्म का प्रमोशन करना असंवेदनशील होगा।
दीपिका और मेघना ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "हमारा मानना है कि देश और शहर में भावनात्मक उथल-पुथल और अशांति के बीच दिल्ली में फिल्म का प्रमोशन करना असंवेदनशील होगा। हम शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना करते हैं। वहां न आ पाने के लिए हमें अफसोस है। लेकिन उम्मीद है कि आप समझ जाओगे।"
10 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
'छपाक' की कहानी दिल्ली की रहने वाली लक्ष्मी अग्रवाल से प्रेरित है, जिनपर 2005 में एसिड अटैक हुआ था। उस वक्त लक्ष्मी 15 साल की थीं। दीपिका लक्ष्मी से प्रेरित मालती का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी और इसकी टक्कर अजय देवगन स्टारर 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' और रजनीकांत स्टारर 'दरबार' से होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/35CIZ5E
December 19, 2019 at 12:50PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35CsUNd