खेल डेस्क. चैम्पियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के लिए सोमवार को स्विट्जरलैंड में ड्रॉ घोषित कर दिए गए। डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड के क्लब लिवरपूल का मुकाबला स्पेन के एटलेटिको मैड्रिड से होगा। दोनों टीमों नौ साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले लिवरपूल-एटलेटिको का मुकाबला 2010 में यूरोपा लीग मेंहुआ था। तब लिवरपूल की टीम 2-1 से जीती थी। दूसरी ओर, स्पेन के रियाल मैड्रिड का मुकाबला इंग्लैंड के मैनचेस्टर सिटी से होगा। दोनों के बीच 2016 के बाद यह पहला मुकाबला होगा, तब रियाल 1-0 से जीता था। स्पेन के बार्सिलोना का मुकाबला इटली के क्लब नेपोली से होगा।
लिवरपूल की टीम पहली बार 2008 में चैम्पियंस लीग के ग्रुप राउंड में एटलेटिको के खिलाफ खेली थी। तब मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। इसके बाद उसी साल ग्रुप राउंड में दूसरा मुकाबला भी 1-1 से ड्रॉ रहा था। फिर 2010 में यूरोपा लीग में एटलेटिको ने लिवरपूल को 1-0 से हराया था।
गार्डियोला अपनी कोचिंग में 18वीं बार रियाल के खिलाफ खेलेंगे
चैम्पियंस लीग में पेप गॉर्डियोला (मैनचेस्टर सिटी के कोच) अपने कोचिंग करियर में रियाल मैड्रिड के खिलाफ सबसे ज्यादा 17 बार खेले हैं। इस दौरान रियाल की टीम नौ में जीती, चार मैच ड्रॉ रहे। वहीं, चार मुकाबलों में गार्डियोला की टीम जीतने में सफल रही। वे इससे पहले 2008 से 2012 तक बार्सिलोना और 2013 से 2016 तक बायर्न म्यूनिख के कोच थे। उन्होंने 2016 में मैनचेस्टर के साथ करार किया था।
चेल्सी-बायर्न म्यूनिख में 2012 के बाद पहली बार मुकाबला
इंग्लिश क्लब चेल्सी और जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख के बीच 2012 के बाद पहली बार मैच होगा। तब फ्रैंक लैंपार्ड की कप्तानी में चेल्सी की टीम चैम्पियंस लीग का फाइनल जीती थी। उसने बायर्न को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया था। इस बार फ्रैंक लैंपार्ड टीम के कोच हैं।
टॉटेनहैम 11वीं बार जर्मन क्लब के खिलाफ खेलेगी
पिछली बार फाइनल हारने वाली टॉटेनहैम हॉटस्पर की टीम का मुकाबला जर्मनी के लिपजिंग क्लब से होगा। टॉटेहैन की टीम 10 बार किसी जर्मन क्लब के खिलाफ खेली है। इस दौरान पांच में उसे जीत मिली। दो मुकाबले ड्रॉ रहे और तीन में हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल फाइनल में उसे लिवरपूल ने हराया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/35sZJMq December 16, 2019 at 06:27PM
https://ift.tt/1PKwoAf