बॉलीवुड डेस्क. कल्कि कोचलिन इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया है जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। कल्कि ने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। यह फोटोशूट उन्होंने पीकॉक मैगज़ीन के लिए करवाया है। फोटोशूट के लिए कल्कि नेडिज़ाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के डिज़ाइन किए गए आउटफिट्स पहने हैं।
पेंटर हैं कल्कि के ब्वॉयफ्रेंड : गाइ हर्शबर्ग इजराइल से हैं और क्लासकिल पेंटिंग्स बनाते हैं। कल्कि की पहली शादी फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप से हुई थी। कुछ साल के रिलेशन के बाद दोनों का 2015 में तलाक हो गया था। दोनों को इसके बाद भी कई बार एक साथ देखा गया था। तलाक के बाद भी दोनों ने अपने अच्छे रिश्ते के बारे में कई बार सार्वजनिक रूप से भी बात करते नजर आए थे।
##मन और विचार भी बदल गए : इससे पहले प्रेग्नेंसी के चलते खुद में आ रहे बदलाव के बारे में कल्कि ने कहा था- "मैं पहले से ज्यादा शांत हो गई हूं।" काम को जारी रखने के सवाल पर उन्होंने कहा था- "मुझे अब इस चूहा-दौड़ का हिस्सा नहीं बनना है। मैं केवल वही काम करूंगी जो बच्चे की देखभाल में मदद करे। मेरी प्राथमिकता बच्चे से जुड़ी होगी।"
जेंडर निर्धारित नहीं करेगा नाम : कल्कि ने अपने बच्चे के नाम को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि वे अपने बच्चे का ऐसा नाम रखेंगी जिससे उसका जेंडर डिफाइन न हो। उसे पूरी आजादी मिले, एक महिला और पुरुष को अलग-अलग मिलती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2sYd5St
December 23, 2019 at 11:50AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sYiSaE