मुंबई इंडियंस के पास 7 स्लॉट खाली, ऑक्शन के दौरान पर्स में रहेंगे 13.5 करोड़

खेल डेस्क. आईपीएल 2020 के लिए प्लेयर्स ऑक्शन यानी खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को होगी। आईपीएल का यह 13वां सीजन होगा। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे कामयाब टीम रही है। उसने अब तक चार बार दुनिया की इस सबसे महंगी और कामयाब क्रिकेट लीग का खिताब जीता है। पांचवी बार खिताब को हासिल करने के लिए एमआई ने तैयारी भी शुरू कर दी है। रोहित शर्मा की कप्तान वाली इस टीम को मिडल ऑर्डर में एक अच्छे बल्लेबाज और एक क्वॉलिटी स्पिनर की दरकार है।

पर्स की क्या स्थिति
मुंबई इंडियंस के पास कुल 7 स्लॉट खाली हैं। इनमें से 7 उसे भारत और 2 विदेशी खिलाड़ियों से भरने हैं। पर्स यानी बजट है 13.5 करोड़। जिस तरह के स्लॉट खाली हैं उसके लिहाज से यह बजट काफी अच्छा नजर आ रहा है। मैनेजमेंट का फोकस घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे युवा चेहरों पर रहेगा। 2019 की खिताबी जीत के बाद उसने कई प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है। इनमें युवराज सिंह भी शामिल हैं।

टीम और रिलीज्ड प्लेयर्स
फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम इस प्रकार है। रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लॉघन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), राहुल चाहर, शेरफिन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव और ट्रेंट बोल्ट।

ये खिलाड़ी रिलीज किए गए
एडम मिल्ने, अल्जारी जोसेफ, बरिंदर सरन, बेन कटिंग, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, एविन लुईस, जेसन बेरहेनड्रॉफ, पंकज जसवाल, रसिक सलाम डार और युवराज सिंह।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बेटी समायरा और पत्नी रितिका के साथ।


https://ift.tt/2RR758D December 13, 2019 at 12:53PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form