बॉलीवुड डेस्क. अभिनेता अनिल कपूर 63 साल के हो गए हैं। 24 दिसंबर 1956 चेम्बूर, मुंबई में जन्मे अनिल इस उम्र में भी खुद को एकदम फिट रखते हैं और इसमें उनके डेली रुटीन का बहुत बड़ा हाथ है। एक इंटरव्यू में उनकी बेटी सोनम ने बताया था कि पापा अनिल कपूर रात में 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है कि देर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वे दिखाई नहीं देते।
अनुशासित डाइट भी फिटनेस का राज
सोनम के मुताबिक, सोने-उठने के साथ-साथ अनिल कपूर अनुशासित डाइट भी फॉलो करते हैं। वे शुगर और जंक फ़ूड को अवॉयड करते हैं। अनिल कपूर का मानना है कि ज्यादातर हेल्थ इश्यूज शुगर की वजह से होते हैं और आप इसे खाना जितना कम करेंगे, आपकी हेल्थ उतनी ही बेहतर रहेगी।
दिन में 5 से 6 बार खाना खाते हैं अनिल
अनिल कपूर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि वे उम्र संबंधी कॉमन बीमारियों से मुक्त हैं। अनिल कपूर की डाइट की बात करें तो वे दिन में 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाना खाते हैं। इसमें सब्जियां, दाल, ओट्स, मछली, ब्रोकली, चिकन और प्रोटीन शेक्स शामिल होते हैं।
2 से 3 घंटे वर्कआउट करते हैं
अनिल कपूर हर दिन 2 से 3 घंटे वर्कआउट करते हैं। वे अपने नियमों और बॉडी पार्ट्स की जरूरत के हिसाब से वर्कआउट बदलते रहते हैं। हर दिन 10 से 20 मिनट तक कार्डियो करने के बाद वे फ्री वेट, पुश-अप्स, क्रंचेस, चेयर स्क्वाट जैसे टिपिकल वर्कआउट करते हैं। उनके वर्कआउट में तेजी से साइकिलिंग करना भी शामिल है। सुबह उठकर या तो वे साइकिलिंग करते हैं या फिर जॉगिंग। योग को भी उन्होंने अपने रुटीन का हिस्सा बनाया हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34PW4r7
December 24, 2019 at 08:00AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37adLmV