सेबेस्टीनो ने 60 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंटर मिलान के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

खेल डेस्क. फुटबॉल क्लब इंटर मिलान ने शनिवार को सीरी ए टूर्नामेंट के एक मुकाबले में जेनोआ को 4-0 से हराया। इस दौरान मिलान के सेबेस्टीनो एस्पोसिटो ने 60 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे अपने क्लब के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस दौरान सेबेस्टीनो की उम्र 17 साल 172 दिन थी। इनसे पहले 1958 में मारियो कार्सो ने 17 साल की उम्र में गोल किया था।

मैच में मिलान की ओर से रोमेलू लुकाकू ने दो गोल 31वें और 71वें मिनट में किए। एक गोल रॉबर्टो गागलियर्डिनी ने 32वें मिनट में किया, जबकि युवा खिलाड़ी सेबेस्टीनो ने 64वें मिनट में पेनाल्टी से गोल किया। मिलान इस जीत के बदौलत 42 अंक के साथ तालिका में जुवेंट्स के साथ शीर्ष पर काबिज हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
युवा खिलाड़ी सेबेस्टीनो एस्पोसिटो ने फुटबॉल क्लब इंटर मिलान के लिए 64वें मिनट में पेनाल्टी से गोल किया।


https://ift.tt/2PNhvVx December 22, 2019 at 11:03AM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form