खेल डेस्क. स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने लगातार छठे साल 50 गोल करने का कारनामा किया। उन्होंने यह उपलब्धि शनिवार को बार्सिलोना के लिए खेलते हुए एल्वेस के खिलाफ मैच में हासिल की। मेसी ने मैच के 69वें मिनट में गोल दागकर अपने पचास गोल पूरे किए। बार्सिलोना ने एल्वेस पर 4-1 से जीत दर्ज की। बार्सिलोना ला लिगा की अंक तालिका में 39 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। मेसी के अलावा मैच में एंटोइने ग्रीजमैन (14वें मिनट), अर्तुरो विडाल (45वें मिनट) और लुईस सुआरेज (75वें मिनट) ने किए।
पिछले 10 कैलेंडर ईयर में यह 9वां मौका है, जब मेसी ने साल में 50+ गोल किए। वे सिर्फ 2013 में ऐसा करने से चूके थे। तब उन्होंने 45 गोल किए थे। उन्होंने 2012 में 47 मैच में सबसे ज्यादा 91 गोल किए थे। मेसी अब तक 443 मैच में 688 गोल कर चुके हैं।
मेसी को इसी महीने रिकॉर्ड छठी बारबैलेन डी ऑर अवॉर्ड मिला
मेसी इसी साल चैम्पियंस लीग में 34 अलग-अलग टीमों के खिलाफ गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने बोरूसिया डॉर्टमंड के खिलाफ गोल कर यह उपलब्धि हासिल की थी। मेसी से पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और स्पेन के राउल ने 33 टीमों के खिलाफ गोल किए थे। मेसी को इसी महीने बैलेन डी ऑर अवॉर्ड दिया गया। वे छठी बार इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले फुटबॉलर बने। इस मामले में मेसी ने रोनाल्डो (5 बार) को पीछे छोड़ दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Zg1dHN December 22, 2019 at 02:55PM
https://ift.tt/1PKwoAf