कोहली को दशक के टॉप-5 खिलाड़ियों में जगह, 5 साल में 21 शतक और 13 अर्धशतक लगाए

खेल डेस्क. विज्डन ने दशक के टॉप-5 खिलाड़ियों की गुरुवार को घोषणा की। इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली को शामिल किया गया। विज्डन ने कहा कि कोहली ने अपनी प्रतिभा से हर चुनौती को मात दी है। उन्होंने 2014 में इंग्लैंड दौरे के बाद से बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के बीच बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन 5 सालों में उन्होंने 63 की औसत से 21 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं।

विज्डन के टॉप-5 खिलाड़ियों में कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और महिला खिलाड़ी एलिसपेरी को चुना गया। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन और एबी डीविलियर्स को लिस्ट में जगह मिली है।

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कोहली का औसत 50 से ज्यादा रहा

विज्डन ने कहा कि टॉप-5 खिलाड़ियों के चयन के लिए उनके औसत को मुख्य आधार माना है। कोहली का क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में 50 से ज्यादा का औसत रहा है। सचिन तेंदुलकर के संन्यास और महेंद्र सिंह धोनी के समय को भी मिला लें, तो इस दौरान कोई भी खिलाड़ी कोहली के बराबर नहीं आ सका है।

2019 में कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 64.05 की औसत से सबसे ज्यादा 2370 रन बनाए हैं। यह उनका लगातार चौथी बार एक कैलेंडर ईयर में 2000 से ज्यादा का स्कोर है।

कोहली विज्डन की टेस्ट औरवनडे टीम में भी शामिल

विज्डन ने दशक की टेस्ट और वनडे इलेवन की घोषणा 24 दिसंबर को की थी। कोहली को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया। धोनी को वनडे टीम में जगह दी गई। उनके साथ रोहित शर्मा को भी शामिल किया गया। टेस्ट टीम में कोहली के अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी नाम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली का क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में 50 से ज्यादा का औसत रहा है। -फाइल फोटो


https://ift.tt/2QjkHaf December 26, 2019 at 10:55AM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form