विराट कोहली और आरसीबी की 5 खिलाड़ियों पर नजर रहेगी, 12 प्लेयर्स रिलीज किए थे

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 यानी आईपीएल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 19 दिसंबर को कोलकाता में प्लेयर्स ऑक्शन यानी खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पिछले कुछ सीजन में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। आलोचकों का कहना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह टीम में लगातार बदलाव और प्लेयर्स को रिलीज करना रहा। ऑक्शन के पहले आरसीबी ने 12 प्लेयर्स को रिलीज किया। ये सभी स्थान भरे जाने हैं। ऑक्शन में विराट की टीम के पास कुल मिलाकर 27.9 करोड़ रुपए का बजट (पर्स) रहेगा। यहां हम उन पांच खिलाड़ियों का जिक्र कर रहे हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान बेंगलुरु की यह टीम जरूर फोकस करेगी।

1: सैम करेन
इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर आरसीबी की जरूरतें पूरी कर सकता है। लेफ्ट आर्म पेसर होने के साथ ही वो मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। शानदार फील्डर हैं। भारत के खिलाफ पिछली होम सीरीज में करेन ने गजब का प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। 9 मैच में 172.73 के स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए और 10 विकेट लिए थे। खास बात ये है कि पिछले सीजन में भी आरसीबी उन्हें खरीदना चाहती थी लेकिन बाजी पंजाब के हाथ लगी।

2: एलेक्स कैरी
ऑस्ट्रेलिया के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर आरसीबी काफी उत्सुक है। विश्व कप में उन्होंने 62.50 के औसत और 104.16 के स्ट्राइक रेट से कुल 375 रन बनाए। बिग बैश में 37.71 के प्रभावी औसत से 264 रन दर्ज किए। विराट की आईपीएल टीम को अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश है। और यहां आकर कैरी फिट बैठते हैं।

3: पैट कमिंस
डेल स्टेन, नाथन कुल्टर नाइल और टिम साउदी को आरसीबी रिलीज कर चुकी है। अब उसके सामने अपनी तेज गेंदबाजी में पैनापन लाने की चुनौती है। इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प वो ऑस्ट्रेलियाई स्टार पेसर पैट कमिंस नजर आते हैं। वो पूरे सीजन में खेल भी सकते हैं। पिछली बार वो दिल्ली डेयरडेविल्स से खेले थे। तब 12 मैच में 15 विकेट हासिल किए थे।

4: विराट सिंह
झारखंड के इस विराट को विराट कोहली की टीम लेने पर गंभीरता से विचार कर सकती है। उन्होंने 2014 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। विजय हजारे ट्रॉफी में इस युवा लेफ्टहैंडर ने 83.75 के औसत और 100.60 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए। मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका बल्ला बोला। उन्होंने 142.32 के स्ट्राइक रेट से 343 रन स्कोर किए। मध्यक्रम में विराट की पसंद विराट हो सकते हैं।

5: क्रिस मॉरिस
आरसीबी के पास निचले क्रम में ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बना सकें। इस लिहाज से साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस शानदार विकल्प हैं। मॉरिस कमाल के तेज गेंदबाज और फील्डर तो हैं ही, बल्ले से भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। मजेंसी लीग में उन्होंने हाल ही में 176.81 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 10 विकेट भी उनके खाते में दर्ज हैं। वो आईपीएल रेगुलर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने 2019 में 12 प्लेयर्स को रिलीज किया है। (फाइल)


https://ift.tt/2PjCaA4 December 14, 2019 at 04:39PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form