धोनी ने डेब्यू के 3 साल के अंदर टीम का नेतृत्व किया, सचिन ने कहा था- वे मेरे करियर के सर्वश्रेष्ठ कप्तान

खेल डेस्क. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल पूरे हो गए। उन्होंने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। धोनी ने इसी साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पिछला मैच खेला था। वे डेब्यू के तीन साल के अंदर ही टीम इंडिया के कप्तान बन गए थे। उनके नेतृत्व में भारत वनडे, टी-20 के साथ-साथ चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीता। वे आईसीसी की इन तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं।

धोनी की तारीफ उनके फैंस ही नहीं बल्कि साथ खेले कई क्रिकेटर्स ने भी हमेशा किया है। उनकी तारीफ में सचिन तेंदुलकर ने कहा था- वे मेरे करियर के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। वहीं, सुनील गावस्कर ने कहा था- मरने से पहले वर्ल्ड कप फाइनल(2011) में धोनी का आखिरी छक्का देखना चाहूंगा।

स्कूल में फुटबॉल खेलते थेधोनी
38 साल के धोनी फुटबॉलर से क्रिकेटर बने थे। वे स्कूल में गोलकीपर थे। कोच के कहने पर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। धोनी अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में शून्य पर रनआउट हो गए थे। इसके बाद भी तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने उन पर भरोसा जताए रखा। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। धोनी ने 148 रन बना दिए। इस पारी की बदौलत उन्होंने टीम में अपना स्थान पक्का किया।

सचिन का सपना पूरा किया
सचिन 1989 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेल रहे थे, लेकिन वर्ल्ड कप नहीं जीत सके थे। सचिन ने कई बार कहा था कि उनका सपना वर्ल्ड कप जीतना है। एक बार वे फाइनल में भी पहुंचे थे, लेकिन 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हरा दिया था। इसके बाद 2007 में पहले ही राउंड में बाहर होने के बाद फैंस का विरोध भी झेलना पड़ा। उनके रांची स्थित घर के बाहर फैंस ने आगजनी भी की थी, जिससे धोनी आहत थे। उनके नेतृत्व में भारत ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया और फैंस के साथ-साथ सचिन का भी सपना पूरा किया।

धोनी 2008 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर बने थे
धोनी 2007 में टीम इंडिया के कप्तान बने। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम 2007 टी-20 वर्ल्ड कप जीती। 2008 में वे आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर बने। 2010 में भारतीय टीम उनके नेतृत्व में एशिया कप जीती और उसके अगले साल वर्ल्ड चैम्पियन बनी। 2013 में इंग्लैंड में भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। धोनी वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए।

धोनी का करियर

फॉर्मेट मैच रन औसत शतक
टेस्ट 90 4876 38.09 6
वनडे 350 10773 50.57 10
टी-20 98 1617 37.60 0


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था।


https://ift.tt/397Kjzq December 23, 2019 at 01:46PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form