
खेल डेस्क. आईपीएल ऑक्शन 2020 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। यह ऑक्शन ऐसे वक्त हो रहे हैं जबकि वेस्ट इंडीज की टीम भारत दौरे पर है। टी20 सीरीज में उन्हें 2-1 से हार भले ही मिली हो लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि इस फॉर्मेट में उनके पास जबरदस्त प्लेयर मौजूद हैं। दुनियाभर में होने वाली क्रिकेट लीग में विंडीज के खिलाड़ी खेलते हैं। क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों के लिए भारतीय फैन्स दीवाने हैं। बहरहाल, 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में विंडीज के तीन चेहरों पर फ्रेंचाइजीस की नजर रहेगी। उनके हुनर को अच्छी कीमत मिलने की संभावना है। आइए इन पर नजर डालते हैं।
शेल्डन कॉट्रेल
कॉट्रेल लेफ्ट आर्म पेसर हैं। विकेट लेने के बाद जश्न मनाने का उनका तरीका सबसे जुदा है। इसके पहले क्रिकेट के मैदान पर यह अंदाज पहले कभी नहीं देखा गया। विकेट हासिल करने के बाद वो तने हुए सीने के साथ तीन कदम चलते हैं, रुकते हैं और सैल्यूट करते हैं। इसके बाद दोनों बांहें खोल देते हैं। शेल्डन डिफेंस फोर्सेस हैं और यह अंदाज वहीं से आया। उनके पास बेहतरीन यॉर्कर है। दूसरे टी20 में कोहली उनका शिकार बने थे। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेंट बोल्ट को रिलीज किया। वो कगिसो रबाडा के साथी के तौर पर इस गेंदबाज पर दांव खेल सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने लेफ्ट आर्म पेसर डेविड विली को रिलीज किया है। लिहाजा, उसके लिए भी शेल्डन बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। वो 21 टी20 में 29 विकेट ले चुके हैं।
एविन लुईस
लेफ्ट हैंडर और ओपनिंग बैट्समैन हैं। पिछले सीजन में वो मुंबई इंडियंस से खेले और उनका फॉर्म अच्छा नहीं रहा। 3 मैचों में उन्होंने महज 48 रन बनाए। लेकिन, भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शानदार बैटिंग की। लुईस पॉवरप्ले के दौरान तो बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं। इस दौरान वो सर्कल के बाहर लंबे शॉट खेल सकते हैं। इसके अलावा वो कमाल के फील्डर हैं जो वक्त आने पर टीम के लिए विकेटकीपिंग ग्लव्स भी पहन सकते हैं।##
ब्रेंडन किंग
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए ब्रेंडन किंग नया चेहरा हैं। वो इसी साल कैरिबियन प्रीमियर लीग से चर्चा में आए। यहां उन्होंने 12 मैच में 55.11 के औसत से कुल 496 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 148.94 रहा। लुईस की तरह किंग भी ओपनर हैं लेकिन वो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अजिंक्य रहाणे को रिलीज किया है। ब्रेंडन उनके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी वो मुफीद साबित हो सकते हैं। केकेआर ने क्रिस लिन को रिलीज कर दिया है।##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2sjnhot December 13, 2019 at 04:28PM
https://ift.tt/1PKwoAf