युवा खिलाड़ियों को तरजीह, लेकिन 2 करोड़ बेस प्राइज वाले क्रिकेटरों की औसत आयु 30 साल

खेल डेस्क. आईपीएल के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। 332 खिलाड़ियों की लिस्ट में कोई भी भारतीय क्रिकेटर सबसे ज्यादा दो करोड़ के बेस प्राइस की लिस्ट में नहीं है। इसमें शामिल 7 विदेशी खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज डेल स्टेन (36 साल) सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर पैट कमिंस (26 साल) सबसे युवा हैं। इस लिस्ट के खिलाड़ियों की औसत आयु 30 साल है।

2 करोड़ की बेस प्राइस में 7 में से 4 खिलाड़ी ऑलराउंडर
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले 7 क्रिकेटर्स में से 4 ऑलराउंडर हैं। इसमें पैट कमिंस के अलावा, ग्लेन मैक्सेवल, मिचेल मार्श, एंजेलो मैथ्यूज शामिल हैं। बाकी दो तेज गेंदबाज हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और जोश हेजलवुड हैं। इस सूची में इकलौते बल्लेबाज क्रिस लिन हैं।

नीलामी के लिए 997 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन किया था
नीलामी के लिए रजिस्टर्ड 997 में से 332 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। 13 दिसंबर को बोर्ड ने इस लिस्ट को जारी किया था।

1.5 करोड़ के बेस प्राइस में 4 इंग्लैंड के खिलाड़ी
डेढ़ करोड़ की बेस प्राइस में दस खिलाड़ी हैं। लिस्ट में इकलौते भारतीय रॉबिन उथप्पा हैं। बाकी 9 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें इंग्लैंड के चार, ऑस्ट्रेलिया के तीन और दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी हैं। लिस्ट में इयॉन मॉर्गन (इंग्लैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), क्रिस वोक्स (इंग्लैंड), डेविड विली (इंग्लैंड), एडम जंपा (ऑस्ट्रेलिया), शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया), केन रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया), काइली एबॉट (द.अफ्रीका) और क्रिस मॉरिस (द.अफ्रीका) हैं।

1 करोड़ की बेस प्राइस में 3 भारतीय

एक करोड़ की बेस प्राइस में 23 खिलाड़ी हैं। इनमें पीयूष चावला, यूसुफ पठान और जयदेव उनादकट शामिल हैं। उनादकट पिछले सीजन में 8.4 करोड़ में बिके थे, तब उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था। बाकी 20 विदेशी खिलाड़ी हैं। 75 लाख की लिस्ट में 16 खिलाड़ी हैं। लेकिन इस बेस प्राइस में एक भी भारतीय नीलामी में नहीं रहेगा। 50 लाख की सूची में 78 खिलाड़ियों में से 69 विदेशी तो 9 भारतीय हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टॉप बेस प्राइस में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन सबसे उम्रदराज खिलाड़ी।


https://ift.tt/35ir83L December 15, 2019 at 08:33AM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form