11 साल की उम्र में ही सुपरस्टार बन गईं थीं एमा वॉटसन, 'हरमॉइनी' के किरदार के लिए आठ बार ऑडिशन दिया

हॉलीवुड डेस्क. हैरी पॉटर में एमा वॉटसन ने हैरी की बेस्ट फ्रेंड और एक समझदार स्टूडेंट का किरदार निभाया था। फिल्म में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी उन्हें पढ़ाई का बहुत शौक है। फिल्मी करियर में व्यस्त होने के बावजूद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि ज्यादा ध्यान दिया। एमा ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने जुनून को पहचान लिया था और इसके लिए वे खूब मेहनत भी करती रहीं। आखिर उन्हें एक बड़ा अवसर मिल ही गया जिसका फायदा उन्होंने अपनी काबिलियत को साबित करके उठाया। नतीजा ये हुआ कि आज वे दुनिया की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। क्रिसमस पर फिल्म 'लिटिल वुमन' रिलीज होगी।

एमा वॉटसन का जन्म फ्रांस की राजधानी पेरिस में 15 अप्रैल 1990 को हुआ था। उनके माता-पिता दोनों ही पेशे से वकील हैं। उनका एक छोटा भाई भी है। एमा जब केवल 5 साल की थीं तभी उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था और उनकी मां उन्हें और उनके भाई को लेकर इंग्लैंड चली गईं थीं। हालांकि वीकेंड्स के दौरान एमा अपने पिता से मिलने भी जाया करती थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Emma Watson, who became a superstar at the age of 11, auditioned eight times for the role of 'Harmoini'

https://ift.tt/2PjZDkJ
December 15, 2019 at 09:50AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38FiVZt
Previous Post Next Post

Contact Form