विराट ने नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज रहते हुए साल का अंत किया, शीर्ष 20 सूची में भारत के 5 खिलाड़ी

खेल डेस्क. आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने दिसंबर के पहले हफ्ते में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ये पोजिशन हासिल की थी। ताजा रैंकिंग में विराट के 928 प्वाइंट्स हैं और वे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से 17 अंक आगे हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 864 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

मंगलवार को जारी इस रैंकिंग में शीर्ष दस स्थानों में से तीन पर भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट के अलावा चेतेश्वर पुजारा चौथी पोजिशन पर हैं, वहीं अजिंक्य रहाणे एक स्थान के नुकसान के साथ सातवें स्थान पर हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग छह पर पहुंच गए। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ कराची टेस्ट में शतक लगाने से तीन स्थानों का फायदा मिला।

रोहित शर्मा 15वें स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशाने पांचवीं पोजिशन पर हैं। आठवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, नौवें पर इंग्लैंड के जो रूट और दसवें पर न्यूजीलैंड के रॉस टेलर हैं। मयंक अग्रवाल 12वें और रोहित शर्मा 15वें स्थान पर हैं।

रैंकिंग बल्लेबाज रेटिंग अंक
1 विराट कोहली (भारत) 928
2 स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 911
3 केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) 864
4 चेतेश्वर पुजारा (भारत) 791
5 मार्नस लबुशाने (ऑस्ट्रेलिया) 786

गेंदबाजों में शुरुआती 15 स्थानों में कोई बदलाव नहीं

गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा और तीसरे पर न्यूजीलैंड के नील वेग्नर हैं। शीर्ष 20 गेंदबाजों में 5 भारतीय हैं। जसप्रीत बुमराह छठी, आर. अश्विन 11वीं, मोहम्मद शमी 12वीं, रवींद्र जडेजा 17वीं और ईशांत शर्मा 18वीं पोजिशन पर हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास 15वीं पोजिशन पर आ गए हैं।

रैंकिंग गेंदबाज रेटिंग अंक
1 पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 898
2 कैगिसो रबाडा (द.अफ्रीका) 839
3 नील वेग्नर (न्यूजीलैंड) 834
4 जेसन होल्डर (विंडीज) 830
5 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 806

ऑलराउंडर रैंकिंग में जडेजा दूसरे स्थान पर काबिज

ऑलराउंडर टेस्ट रैंकिंग में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर पहले स्थान पर और भारत के रवींद्र जडेजा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स तीसरी और आर. अश्विन छठी पोजिशन पर हैं।

रैंकिंग ऑलराउंडर रेटिंग अंक
1 जेसन होल्डर (विंडीज) 473
2 रवींद्र जडेजा (भारत) 406
3 बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) 381
4 वर्नोन फिलेंडर (द.अफ्रीका) 315
5 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 312


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (फाइल फोटो)


https://ift.tt/377DMD0 December 24, 2019 at 04:30PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form