
बॉलीवुड डेस्क. स्वर कोकिला लता मंगेशकर को फेफड़ों में इंफेक्शन के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करायागया है। ऐसे में बॉलीवुड हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सभी ने सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं मांगी है।
एक्ट्रेस शबाना आजमी ने लता जी के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा कि आदाब और हजारों दुआएं कि आप फौरन अच्छी होकर सही सलामत घर वापस आ जाएं। खबरों के अनुसार गायिका की हालत स्थिर बनी हुई है। शबाना के अलावा अदनान सामी और हेमा मालिनी ने भी ट्वीट कर गेट वेल सून कहा।
##एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि लता जी की हालत नाजुक है। पूरा देश उनके लिए दुआएं कर रहा है। भगवान उन्हें इस परेशानी से निकलने में मदद करें और वे फिर से हम सभी के बीच हों।
##राजनेता अभिषेक सिंघवी ने ट्वीट किया कि दीदी की तबियत जल्द ठीक होने के लिए दुआएं करें।
##आशा भोसले भी पहुंची थीं
सोमवार को लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले भी उनका हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। बॉलीवुड के सितारे भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। हिंदी फिल्म जगत में 25 हजार से ज्यादा गीत गा चुकी लता मंगेशकर भारतरत्न से सम्मानित हो चुकी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2NDD89u
November 12, 2019 at 06:15PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33BTCoe