सोशल मीडिया का दावा - अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिए 10 करोड़ रुपए, पड़ताल में झूठ निकली बात

फैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ एक मैसेज वायरल किया जा रहा है। इसमें लिखा है कि 'श्रीराम मंदिर निर्माण हेतू 10 करोड़ रुपए दान देने वाले देश के सच्चे हीरो अक्षय कुमार को सलाम'। दैनिक भास्कर मोबाइल ऐप के एक पाठक ने हमें यह वीडियो पुष्टि के लिए भेजा। पड़ताल में पता चला कि सोश मीडिया का दावा झूठा है।

क्या वायरल

  • सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस अक्षय कुमार और पीएम मोदी की फोटो के साथ इस मैसेज को शेयर किया है।
अक्षय कुमार की यह फोटाे सोशल मीडिया में वायरल की जा रही है।
  • कुछ यूजर्स ने अक्षय कुमार की दूसरी फोटो शेयर करते हुए 1 करोड़ रुपए चेक के जरिए दान देने की बात लिखी है। सबूत के तौर पर चेक की फोटो भी लगाई है।
कई यूजर्स 1 करोड़ रुपए दान देने का दावा कर रहे हैं।
  • फेसबुक पर इस फोटो काफी शेयर किया जा रहा है।

क्या है सच्चाई

  • पड़ताल की शुरुआत हमने अक्षय कुमार का ट्वीटर हैंडल चेक कर की। उनकी आधिकारिक ट्वीटर पर इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
  • किसी भी प्रमुख मीडिया संस्थान ने इस खबर को प्रचारित-प्रसारित नहीं किया है। बॉलीवुड की खबरें लिखने वाली वेबसाइट्स में भी कहीं ये जानकारी नहीं है।
  • अक्षय कुमार और पीएम मोदी की जो फोटो शेयर की जा रही है, वो पुरानी है। अक्षय कुमार ने 9 मई 2017 को पीएम मोदी से अपनी फिल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा के सिलसिले में मुलाकात की थी। तब पीएम ने फिरोजी रंग का कुर्ता पहन रखा था। अक्षय ने आसमानी रंग की चेक वाली शर्ट पहनी थी। वायरल फोटो में दोनों यही ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। इससे पुष्टि होती है कि यह फोटो अभी की नहीं बल्कि 2017 की है।

क्या है चेक की सच्चाई

  • चेक को ध्यान से पढ़ने पर पता चलता है कि यह ओडिशा चीफ मिनिस्टर रिफंड फंड के नाम से दिया गया है और इसमें 1 करोड़ रुपए का अमाउंट भरा है।
  • इस चेक में अक्षय कुमार के हस्ताक्षर भी हैं। हमने हस्ताक्षर की पुष्टि के लिए गूगल पर सर्च किया तो वीकिपीडिया ने अक्षय के साइन का जो पीएनजी दिया, वो वायरल चेक में किए गए साइन से एकदम अलग है।
अक्षय कुमार के फर्जी साइन चेक में दर्शा दिए गए हैं।
  • इन दोनों ही बातों से साबित होता है कि वायरल पोस्ट का दावा झूठा है।
  • पड़ताल से स्पष्ट होता है कि राम मंदिर निर्माण के लिए अक्षय कुमार का 10 करोड़ या 1 करोड़ रुपए दान देने का दावा भ्रामक है। अक्षय कुमार, यूपी सरकार, भारत सरकार या किसी भी भरोसेमंद संस्था ने इस बात की पुष्टि नहीं है। सोशल मीडिया में भी बिना किसी सोर्स के यह खबर वायरल की जा रही है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ayodhya Ram Mandir; Ram Mandir Donation, No Fake News On Bollywood Superstar Akshay Kumar Donating Rs 10 Crores For A Ra

https://ift.tt/2Qx5LHv
November 20, 2019 at 06:15PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KFn4lL
Previous Post Next Post

Contact Form