2021 में होने वाले UEFA यूरो कप के लिए ग्रुप का ऐलान हो गया है। डिफेंडिंग यूरो चैम्पियन पुर्तगाल को ग्रुप ऑफ डेथ में रखा गया है। उन्हें वर्ल्ड चैम्पियन फ्रांस, जर्मनी और हंगरी के साथ ग्रुप F में रखा गया है। वहीं, 3 बार की यूरो चैम्पियन स्पेन को स्वीडन, पोलैंड और स्लोवाकिया के साथ ग्रुप E में रखा गया। इस चैम्पियनशिप में सिर्फ यूरोप के देश हिस्सा लेते हैं।
| ग्रुप | देश |
| ग्रुप A | तुर्की, इटली, वेल्स, स्विट्जरलैंड |
| ग्रुप B | डेनमार्क, फिनलैंड, बेल्जियम, रूस |
| ग्रुप C | नीदरलैंड्स, यूक्रेन, ऑस्ट्रिया, नॉर्दर्न मेसिडोनिया |
| ग्रुप D | इंग्लैंड, क्रोएशिया, स्कॉटलैंड, चेक रिपब्लिक |
| ग्रुप E | स्पेन, स्वीडन, पोलैंड, स्लोवाकिया |
| ग्रुप F | हंगरी, पुर्तगाल, फ्रांस, जर्मनी |
ये UEFA यूरो कप का 16वां संस्करण होगा। ये पहले जून 2020 में होना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। अब ये टूर्नामेंट 11 जून से 11 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। हालांकि UEFA के अध्यक्ष मिशेल प्लाटिनी ने टूर्नामेंट का नाम UEFA यूरो 2020 ही रखने की घोषणा की थी। टूर्नामेंट में पहली बार वीडियो असिस्टेंट रेफरी का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
पुर्तगाल ने 2016 में हुए 15वें संस्करण के फाइनल में फ्रांस को हराया था। स्पेन और जर्मनी ने सबसे ज्यादा 3-3 बार ये खिताब अपने नाम किया है। स्पेन ने 1964, 2008 और 2012 में यूरो चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। वहीं, जर्मनी ने 1972, 1980 और 1996 में अपने नाम किया था। वर्ल्ड चैम्पियन फ्रांस ने ये खिताब 1984 और 2016 में जीता था।
| देश | कितनी बार (साल) | रनर अप |
| स्पेन | 3 1964, 2008, 2012 | 1 (1984) |
| जर्मनी | 3 1972, 1980, 1996 | 3 (1976, 1992, 2008) |
| फ्रांस | 2 1984, 2000 | 1 (2016) |
| इटली | 1 1968 | 2 (2000, 2012) |
| पुर्तगाल | 1 2016 | 1 (2004) |
| डेनमार्क | 1 1992 | 1 (1996) |
| नीदरलैंड्स | 1 1988 | 2 (1960, 1968) |
| ग्रीस | 1 2004 | 1 (1980) |
| चेक रिपब्लिक | 1 1976 | |
| सोवियत यूनियन | 1 1960 | |
| युगोस्लाविया | 2 (1960, 1968) | |
| बेल्जियम | 1 (1980) |
यूरो कप UEFA के 12 देशों में आयोजित की जाएगी। इनमें अजरबैजान, डेनमार्क, इंग्लैंड, जर्मनी, हंगरी, इटली, नीदरलैंड्स, रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड, रोमानिया, रूस, स्कॉटलैंड और स्पेन शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lonq0x November 13, 2020 at 05:44PM
https://ift.tt/1PKwoAf