गुरुवार सुबह बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के भाई अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग लेक सिटी उदयपुर में हुई। उदयपुर के द लीला पैलेस में पूरे रीति रिवाज के साथ अक्षत और रितू सागवान की शादी की रस्में पूरी हुईं। जिसमें रनौत और सागवान परिवार के चुनिंदा सदस्य मौजूद रहे।
द लीला पैलेस में होगा रिसेप्शन
अब शाम को अक्षत और रितू की शादी का रिसेप्शन उदयपुर के द लीला पैलेस में आयोजित होगा। इस दौरान खाने में देशी विदेशी व्यंजनों के साथ राजस्थानी व्यंजनों को भी विशेष स्थान दिया गया है।
रनौत परिवार करेगा कुल देवी के दर्शन
अक्षत और रितू की शादी के बाद रनौत परिवार के सदस्य कुलदेवी मां अंबिका के दर्शन करने भी जाएंगे। बता दें कि उदयपुर से 40 किलोमीटर दूर जगत गांव में रनौत परिवार की कुलदेवी का स्थान है। जहां अक्षत की शादी के बाद आशीर्वाद लेने के लिए रनौत परिवार के जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
राजस्थानी थीम पर हुई शादी
अक्षत और रितू सागवान की शादी की थीम राजस्थानी रजवाड़ी रखी गई है। जिसके तहत होटल परिसर को राजस्थानी थीम पर सजाया गया। साथ ही राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां भी दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3pkY0Df
November 12, 2020 at 11:53AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3klJBmz