चार बार के ओलिंपिक चैंम्पियन ब्रिटेन के मोहम्मद फराह ने एक घंटे की रेस में सबसे ज्यादा दूरी तय करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने डायमंड लीग में यह कारनामा किया। 2007 में हेले गेब्रेलसेसी ने एक घंटे में 21 हजार 285 मीटर की दूरी तय की थी। फराह ने 21 हजार 330 मीटर के साथ रिकॉर्ड अपने नाम किया।
रियो ओलिंपिक के बाद फराह ने रोड रनिंग शुरू कर दी थी, लेकिन टोक्यो ओलिंपिक में 10 हजार मीटर रेस में हिस्सा लेने के लिए ट्रैक पर वापस लौटे हैं। वे अक्टूबर के बाद पहली बार किसी इवेंट में हिस्सा ले रहे थे।
बेल्जियम के अबदी बशीर दूसरे स्थान पर रहे
21 हजार 322 मीटर के साथ बेल्जियम के अबदी बशीर दूसरे स्थान पर रहे। बशीर ने कुछ समय के लिए बढ़त बनाई लेकिन अंत में फराह विजेता रहे। महिलाओं के इवेंट में भी नीदरलैंड की सेफैन हसन ने एक घंटे में सबसे ज्यादा दूरी तय करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 18 हजार 930 मीटर के साथ डायर ट्यून के 2008 में बनाए गए 18 हजार 517 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा। पुरुषों की 1500 मीटर रेस में नॉर्वे के जकोब इंगेब्रिएत्सेन विजेता रहे। स्वीडन के आर्मांड डुप्लांटिस पोल वॉल्ट इवेंट में विजेता रहे। उन्होंने 6 मी की ऊंचाई हासिल कर इवेंट रिकॉर्ड बनाया।
पेरेज ने महिला हाफ मैराथन में बनाया रिकॉर्ड
केन्या की पेरेज जेपचिरचिर ने पराग्वे में महिलाओं की हाफ मैराथन रेस में शनिवार को विश्व रिकॉर्ड बनाया। 26 साल की पेरेज ने एक घंटे 5 मिनट और 34 सेकंड के समय के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इथियोपिया की नेटसानेट गुडेटा के रिकॉर्ड को तोड़ा, जोकि उन्होंने 2018 में विश्व हाफ मैराथन चैंपियनशिप में एक घंटे छह मिनट और 11 सेकंड का समय लेकर बनाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2FenUGb September 06, 2020 at 07:34AM
https://ift.tt/1PKwoAf