सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कमाल राशिद खान उर्फ केआरके दुखी होकर इमोशनल वीडियो शेयर कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनका मर्डर हुआ है। इसी बीच अब केआरके के कुछ पुराने वीडियोज सामने आए हैं जिनमें वो सुशांत की फिल्मों और उनका बुरी तरह मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। उनके इस बदलते रवैये को देखकर अब मिलाप जावेरी, मनोज बाजपेयी समेत कई सेलेब्स ने फैंस से उन्हें बॉयकॉट करने की मांग की है।
हाल ही में फिल्ममेकर मिलाप जावेरी ने केआरके का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो केदारनाथ फिल्म की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस वीडियो में केआरके ने सुशांत पर काफी पर्सनल कमेंट्स भी किए हैं। वहीं दूसरे में वो सुशांत की मौत के बाद आंसू बहाते हुए और दुखी होते नजर आ रहे हैं। इसके साथ मिलाप लिखते हैं, 'ये फ्रॉड और घटिया केआरके का असली चेहरा है। आज ये नकली आंसू के साथ ट्रैजेडी से फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। मगर असलियत में ये सुशांत के जिंदा रहने पर भयंकर था। केआरके एक मरे हुए व्यक्ति की बेज्जती कर रहा है अपने नकली व्यवहार से। ये समय है इन लोगों को रोकने का'।
मिलाप जावेरी की इस बात पर मनोज बाजपेयी ने सहमति जताते हुए लिखा, 'मिलाप में इसमें आपके साथ हूं। साथ ही इंडस्ट्री के उन लोगों से भी विनती करता हूं जो इन जैसों को मेंटर करते हैं वरना कर्म तो इंतजार कर रहे हैं'।
##मनोज बाजपेयी और मिलाप जावेरी के अलावा एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने भी क्लेपिंग इमोजी के साथ अपना सहयोग दिया। इनके अलावा भी कई सेलेब्स मिलाप की बात से सहमत हैं।
##केआरके लगातार सुशांत की मौत के बाद से भड़काऊ वीडियोज शेयर कर रहे हैं। हद तो तब पार हुई जब उन्होंने सुशांत के फांसी लगाने वाले सीन को रीक्रिएट कर इसे मर्डर साबित किया। साथ ही केआरके इंडस्ट्री के कई लोगों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Ars4IO
July 04, 2020 at 02:49PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e2w2W6