इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। 3 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड ने दूसरे दिन एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया। फिलहाल, रोरी बर्न्स और जो डेनली क्रीज पर हैं।
बारिश से बाधित इस मैच के पहले दिन 3 घंटे की देरी से टॉस हुआ था। इसके बाद इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने दूसरे ओवर में ही डॉम सिबली के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। सिबली बगैर खाता खोले शेनन गेब्रियल की बॉल पर बोल्ड हो गए।
पहले मैच में रूट की जगह स्टोक्स कप्तानी कर रहे
इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट पिता बन गए हैं। वे पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह बेन स्टोक्स कप्तानी कर रहे हैं। रूट की पत्नी कैरी कॉटरेल ने 7 जुलाई को बेटी को जन्म दिया। इस जोड़े का पहले एक बेटा अल्फ्रेड विलियम (3) है।
स्टेडियम में सिर्फ 280 लोग
कोरोना के कारण यह सीरीज बगैर दर्शकों के खेली जा रही है। 6 हजार की क्षमता वाले रोज बाउल स्टेडियम में सिर्फ 280 लोग हैं। मैच में दोनों घरेलू अंपायर। 143 साल में पहली बार टेस्ट मैच को देखने के लिए दर्शक मौजूद नहीं हैं।इस मैच के साथ 117 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वा
पहले दिन मैच शुरू होने से पहले रंगभेद के खिलाफ दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर घुटने के बल बैठे थे। सभी ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ मूवमेंट को सपोर्ट किया। हाल ही में अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद दुनियाभर में रंगभेद के खिलाफ विरोध शुरू हुआ।
इसके बाद फुटबॉल और क्रिकेट के अलावा खेल जगत के सभी खिलाड़ियों ने ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ मूवमेंट को सपोर्ट किया। इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के खिलाड़ी सीरीज में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ लोगो वाली टी-शर्ट पहनकर खेल रहे हैं।
दोनों टीमें
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, शाई होप, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डाउरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, केमार रोच और शेनन गेब्रियल।
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डॉम सिबली, जो डेनली, जैक क्रॉवली, बेन स्टोक्स (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डॉमनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3ecnw77 July 09, 2020 at 03:38PM
https://ift.tt/1PKwoAf