सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से करन जौहर पर लगातार नेपोटिज्म का बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। बुधवार को करन के एक करीबी दोस्त ने मीडिया को बताया कि वे ट्रोलिंग से बुरी तरह आहत हैं और बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं। लेकिन शाम को ही दोस्त का यह दावा झूठा साबित हो गया। करन को दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह की बर्थडे पार्टी में देखा गया। उनकी फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर ट्रोल कर रहे हैं।
नीतू ने शेयर की पार्टी की फोटो
बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात नीतू ने अपने बर्थडे पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसमें करन के अलावा, नीतू के बेटे अभिनेता रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा समेत दूसरे फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "सबसे अमीर अच्छे रिश्तों वाले होते हैं। हम सभी को हमेशा अपने करीबियों से प्यार, सपोर्ट, शक्ति की जरूरत होती है। आज मैं खुद को सबसे ज्यादा अमीर महसूस कर रही हूं।" नीतू ने बुधवार को 62वां जन्मदिन मनाया है। 30 अप्रैल 2020 को पति ऋषि कपूर के निधन के बाद यह उनका पहला बर्थडे था।
सोशल मीडिया यूजर्स का करन पर निशाना
नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी में करन की फोटो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "मैंने कहीं पढ़ा था कि करन जौहर बुरी तरह टूट गए हैं। लेकिन यहां तो वे एकदम ठीक दिख रहे हैं।"
एक अन्य यूजर ने करन को केजोमति की संज्ञा देते हुए लिखा है, "ड्रामा क्वीन में तबाही के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते।" वहीं, एक अन्य यूजर का कमेंट है, "और हमने सुना था कि करन जौहर बिल्ली-कुत्तों की तरह रो रहे हैं। दिखावे और पाखंड का क्या असहनीय लेवल है।"
यह था दोस्त का दावा
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में करन के करीबी दोस्त ने दावा किया था कि सुशांत की मौत के बाद से अपने खिलाफ जो नफरत देखने को मिली, उसने करन को बिखेर कर रख दिया है। करन से बात करने का अनुभव सुखद नहीं है। जब हम उन्हें कॉल करते हैं तो वे टूट जाते हैं। वे लगातर रो रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या वाकई वे यह सब डिजर्व करते हैं?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fqavbD
July 09, 2020 at 01:30PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BS1WHU