इंजमाम ने कहा- भारत का वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप की जगह आईपीएल हुआ तो इससे आईसीसी सवालों के घेरे में होगी

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम-उल-हक ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(आईसीसी) पर कंट्रोल रहा है। ऐसे में यदि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) होता है, तो इससे आईसीसी पर सवाल खड़े होंगे। इंजमाम का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब टी-20 वर्ल्ड कप पर कोरोना संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

इस साल टी-20 वर्ल्ड कप18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होना है। जबकि29 मार्च से होने वाले आईपीएल को कोरोना के कारण पहले हीअनिश्चितकाल के लिए टाला जा चुका है। हालांकि, बीसीसीआई वर्ल्ड कप टलने की स्थिति में उसकी जगहआईपीएल कराने पर विचार कर रहा है। वर्ल्ड कप पर आखिरी फैसला आईसीसी को लेना है।

आईसीसी में बीसीसीआई का दबदबा
इंजमाम ने कहा, ‘‘बीसीसीआई बहुत ही मजबूत बोर्ड है। आईसीसी में उसका नियंत्रण बहुत ज्यादा है। यदि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ये कहता है कि वहकोरोना की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप नहीं करा सकता, तो हालातको देखते हुए इसे सही माना जा सकता है। लेकिन इस दौरान आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट को कराने की मंजूरी देने से आईसीसी पर सवाल खड़े होंगे।’’

इंटरनेशनल टूर्नामेंट की जगह आईपीएल कराना गलत
पूर्व कोच ने कहा, ‘‘आईसीसी को इंटरनेशनल टूर्नामेंट की जगह प्राइवेट लीग को मंजूरी नहीं देनी चाहिए। इससे युवा खिलाड़ी इंटरनेशनल की जगह प्राइवेट टूर्नामेंट्स पर ज्यादा फोकस करेंगे।’’ हालांकि इंजमाम ने ये भी माना कि कोरोना के चलते 16 देशों को होस्ट करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 120 टेस्ट में 8830 और 378 वन-डे में 11739 रन बनाएहैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंजमाम-उल-हक ने कहा- आईसीसी को इंटरनेशनल टूर्नामेंट की जगह प्राइवेट लीग को मंजूरी नहीं देनी चाहिए। -फाइल फोटो


https://ift.tt/2Z2lcv2 July 06, 2020 at 02:10PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form