मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम पर पिक्चराइज गाना 'गल्ला-गोरियां' रिलीज, वीडियो में डब्बू अंकल भी नजर आ रहे

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम पर फिल्माया गाना 'गल्ला गोरियां' गुरुवार को म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया। इसका वीडियो मैरिज फंक्शन के बैकग्राउंड पर फिल्माया गया है। जिसमें मृणाल पार्टी में आए जॉन को इम्प्रेस करने के लिए इस गाने पर थिरकती दिख रही हैं। इसमें वे जॉन के साथ अपनी शादी के सपने भी देख लेती हैं।

वीडियो में मृणाल हरे रंग के लहंगा चुन्नी में नजर आ रही हैं, वहीं जॉन ब्लैक कलर की शेरवानी में दिख रहे हैं। इसके वीडियो में वायरल वीडियो से फेमस हुए डब्बू अंकल उर्फ संजीव श्रीवास्तव भी मृणाल के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

ध्वनि भानुशाली और ताज ने दी आवाज

इस गाने को ध्वनि भानुशाली और तेज मिलकर गाया है। इसके बोल कुमार और ताज ने मिलकर लिखे हैं, वहीं इसमें संगीत ताज ने दिया है। इसके वीडियो के निर्देशक आदिल शेख हैं। बताया जा रहा है कि ये गाना पिछले साल रिलीज हुई इन दोनों स्टार्स की फिल्म 'बाटला हाऊस' के लिए रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन फिल्म के मूड से मैच नहीं करने की वजह से इसे अब अलग एल्बम के रूप में रिलीज किया गया है।

मृणाल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया लिंक

फिल्म 'सुपर-30' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आ चुकीं मृणाल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया।

टी-सीरीज ने इस वीडियो को अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम की जोड़ी साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'बाटला हाऊस' में नजर आई थी।

https://ift.tt/2C0kfdP
June 11, 2020 at 06:24PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ffbSt8
Previous Post Next Post

Contact Form