भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्ट क्लास क्रिकेटर वसंत रायजी का 100 साल की उम्र में निधन, उन्होंने 9 मैच खेले थे

भारत के सबसे उम्रदराज फर्स्ट क्लास क्रिकेटर वसंत रायजी का शनिवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। वे 100 साल के थे। उनके दामाद सुदर्शन नानावटी ने मौत की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार दक्षिण मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में होगा।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 40 के दशक में 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 277 रन बनाए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 था। उन्होंने 1939 में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था। इसके दो साल बाद उन्होंने मुंबई की तरफ से पहला मैच खेला। तब विजय मर्चेंट की कप्तानी में टीम ने वेस्टर्न इंडिया के खिलाफ मैच खेला था।

रायजी क्रिकेट इतिहासकार होने के साथ ही पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी थे। वे जब 13 साल के थे तब भारत ने अपना पहला टेस्ट बॉम्बे जिमखाना में खेला था। इससाल जनवरी में सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ उनका 100वां जन्मदिन मनाने के लिए उनके घर गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो इसी साल जनवरी की है। तब वसंत रायजी का 100वां जन्मदिन मनाने के लिए सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ उनके घर गए थे।


https://ift.tt/2XWumsh June 13, 2020 at 10:49AM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form