पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के एक वीडियो की कई छोटी-छोटी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें अफरीदी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक और दिमागी तौर पर बीमार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी कश्मीर में लोगों पर जुल्म कर रहे हैं। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर जजमेंट डे तक नहीं मिलेगा। उन्होंने पूछा कि बांग्लादेश याद है?
एक वीडियो को भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी अपने बेगैरत मुल्क (देश) के नापाक ईरादों को जनता के साथ शेयर कर रहे हैं। कुछ भारतीय लोग अफरीदी फाउंडेशन में दान देने की बात कह रहे हैं, वे भी इसकी असलियत जान लें। अन्य कई यूजर्स ने भी अफरीदी का वीडियो शेयर किया है।
मोदी को मजहब की बीमारी है
अफरीदी ने वीडियो में कहा, ‘‘आप लोगों के बीच में आकर मैं खुश हूं। एक बहुत बड़ी बीमारी (कोरोनावायरस) दुनिया में फैली हुई है, लेकिन इससे भी बड़ी बीमारी मोदी के दिलो-दिमाग में है। यह बीमारी मजहब की है। वे मजहब को लेकर सियासत कर रहे हैं और सालों से कश्मीर में हमारे भाई-बहनों और बुजुर्गों पर जुल्म कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा।’’ इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि वीडियो कोरोना के बाद का ही है, लेकिन कहां का है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका।
‘फौज के पीछे पाकिस्तान के लोग खड़े हैं’
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, ‘‘वैसे तो मोदी दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन असल में डरपोक हैं। छोटे कश्मीर के लिए उन्होंने अपनी 7 लाख फौज तैनात की है, जबकि पाकिस्तान की कुल फौज 7 लाख है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि पाकिस्तानी फौज के पीछे उनके 22-23 करोड़ लोग (पाकिस्तान की आबादी) खड़े हैं। कश्मीर में भी जो लोग पाकिस्तानी फौज का साथ दे रहे हैं, उन्हें सलाम करता हूं।’’
पाकिस्तान 70 साल से कश्मीर की भीख मांग रहा: गंभीर
गंभीर ने उम्र का तंज कसते हुए कहा, ‘‘16 साल के शाहिद अफरीदी कहते हैं कि पाकिस्तान की 7 लाख फौज के पीछे 20 लाख लोग खड़े हैं, तो फिर 70 साल से कश्मीर के लिए भीख क्यों मांग रहे। अफरीदी, इमरान खान और बाजवा भारत और मोदी के खिलाफ जहर जरूर उगल सकते हैं, लेकिन जजमेंट डे तक कश्मीर नहीं मिलेगा। बांग्लादेश याद है?’’
अफरीदी ने अभिनंदन को लेकर विवादित बयान दिया
एक वीडियो पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने भी शेयर किया। इसमें अफरीदी ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। अफरीदी ने कहा, ‘‘हमने उनके लोगों को हवा में मारकर गिराया और फिर चाय पिलाकर इज्जत के साथ भिजवाया। दुनिया को हमने यह पैगाम दिया है कि हम अमन पसंद लोग हैं, हम प्यार मोहब्बत की बात समझने वाले लोग हैं। हां, लेकिन आप प्यार मोहब्बत से बात करोगे तब।’’
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2z6S2Rb May 17, 2020 at 02:51PM
https://ift.tt/1PKwoAf