इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने सभी फेडरेशन से खेल शुरू करने को लेकर प्लान मांगा, सिर्फ 7 के जवाब से आईओए नाराज

कोरोना के कारण भारत में लॉकडाउन का लगातार चौथा फेस जारी है। इस वजह से 14 मार्च से ही नेशनल कैंप और खेल टूर्नामेंट्स नहीं हो रहे हैं। लॉकडाउन के बाद खेल किस प्रकार शुरू किया जाएगा। इसको लेकर इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने सभी खेल फेडरेशन से 20 मई तक प्लान मांगा था, लेकिन सिर्फ 7 ने ही इसका जवाब दिया। इस पर आईओए अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर इससे दुखी हैं।

आईओए ने प्लान के तौर पर खेल शुरू करने की रणनीति। कैंप किस प्रकार लगाया जाएगा। 2021 ओलिंपिक को लेकर खेल महासंघों का आगे क्या प्लान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कौन से आयोजन होंगे। यही सब पूछा गया था।

आईओए ने प्लान भेजने की तारीख 30 मई की
आईओए का उद्देश्य सभी प्लान को खेल मंत्रालय और स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) को भेजकर आगे की योजना तैयार करना था। जिससे मजूंरी के बाद फिर से नेशनल कैंप शुरू हो सके और खिलाड़ी ओलिंपिक की तैयारी में जुट सके। अब आईओए ने तारीख को बढ़ाते हुए इसे 30 मई कर दिया है। खेल फेडरेशनों से इसे जल्द से जल्द भेजने का अनुरोध किया है।

इन फेडरेशनों ने भेजे प्लान
आईओए के अनुरोध पर आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन और नौकायन संघ ने ही कोरोना के बाद फिर से नेशनल कैंप लगाने के लिए प्लान भेजे हैं।

फॉरेन करेस्पोंडेंट क्लब ने टोक्यो ओलिंपिक का विवादित लोगो हटाया
फॉरेन करेस्पोंडेंट क्लब ने इन हाउस मैगजीन में प्रकाशित टोक्यो 2020 ओलिंपिक के विवादित लोगो को हटा लिया है। क्ल्ब के अध्यक्ष खलदोन अजहरी ने कहा कि कॉपीराइट के संभावित मामले को देखते हुए लोगो को हटा लिया गया है।

फ्रंट पेज पर लगा था लोगो
मैगजीन ने अपने फ्रंट पेज पर कोरोना के प्रभाव को दिखाते हुए 2020 टोक्यो ओलिंपिक का लोगो लगाया था। जिसको लेकर टोक्यो गेम्स आयोजन कमेटी की ओर से कॉपीराइट का मामला बताया था। साथ ही ओलिंपिक लोगो को कोरोना के साथ जोड़ने पर नाराजगी भी जाहिर की गई थी। इसके बाद क्लब ने इस लोगो को हटाने का निर्णय लिया। क्लब ने वेबसाइट से भी उसे हटा दिया है।

वहीं, टोक्यो ओलिंपिक 2020 के मुख्य प्रवक्ता मासा ताकाया ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक के लोगो का मजाक उड़ाना या उसे कोरोनावायरस से जोड़ना ठीक नहीं है। हालांकि कोरोना के कारण जीवन प्रभावित हुई है। पूरे विश्व को आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने खेल संघों के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर इससे दुखी हैं। -फाइल फोटो


https://ift.tt/2Tr2uKn May 21, 2020 at 02:14PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form