60 दिन बाद पेरेंट्स से मिले सलमान, राहत कार्य का जायजा भी लिया और पनवेल लौट गए

लॉकडाउन के कारण 60 दिन से पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में फंसे सलमान खान मंगलवार को मुंबई पहुंचे। हालांकि, इस दौरान सुपरस्टार ने सभी जरूरी सावधानियां बरतीं। सलमान ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने घर में पैरेंट्स से मुलाकात की और वापस पनवेल लौट गए।

मुंबई पहुंचने की एक वजह यह भी
पैरेंट्स से मिलने के अलावा सलमान के अचानक मुंबई पहुंचने की एक अन्य वजह भी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे यह देखने पहुंचे थे कि कोरोनावायरस महामारी के इस दौर में मुंबई में उनके पिता के राहत कार्य में कोई रुकावट तो नहीं आ रही।

पुलिस की इजाजत के साथ पहुंचे थे मुंबई
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, सलमान ने पैरेंट्स से मिलने के लिए बाकायदा पुलिस की इजाजत ली थी। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया और कुछ घंटे पैरेंट्स के साथ बिताकर रात होने से पहले ही पनवेल लौट गए।

पनवेल में सलमान के कुछ फैमिली मेंबर्स भी
पनवेल में सलमान के साथ उनकी बहन अर्पिता, बहनोई आयुष शर्मा, भांजे आहिल, भतीजे निर्वाण के अलावा उनकी दोस्त जैकलीन फर्नांडीज, वलुश्चा डिसूजा और यूलिया वंतूर भी फंसी हैं। सलमान ने एक बातचीत में बताया था कि वे वहां दो दिन के लिए गए थे। लेकिन इसी बीच लॉकडाउन घोषित हो गया और वापस नहीं लौट सके।

3000 से ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों को मदद पहुंचा रहे सलमान
सलमान खान और उनकी टीम फिल्म इंडस्ट्री के 3000 से ज्यादा ऐसे दिहाड़ी मजदूरों को मदद पहुंचा रहे हैं, जिनकी आजीविका लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुई है। उन्होंने पनवेल के आसपास 1000 स्थानीय परिवारों को भी राशन उपलब्ध कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan makes a quick visit Mumbai to meet parents after 60 days amid Lockdown

https://ift.tt/3cP7uzZ
May 20, 2020 at 11:06AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ctZN0
Previous Post Next Post

Contact Form