लेवनडॉस्की ने लगातार 5वें सीजन में 40 गोल दागे, मेसी और रोनाल्डो के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने

पॉलैंड के स्टार फुटबॉलर रॉबर्ट लेवनडॉस्की ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। वे पुर्तगाल केक्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना केलियोनल मेसी के बाद लगातार 5 सीजन में 40 से ज्यादा गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रविवार को बुंदेसलिगा में बॉयर्न म्यूनिख ने यूनियन बर्लिन को 2-0 से हरा दिया।

म्यूनिख की ओर सेमैच में पहला गोल लेवनडॉस्की ने 40वें मिनट में पेनाल्टी से किया। इसी के साथ उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया। म्यूनिख के लिए अगला गोल 80वें मिनट में बेंजामिन पवर्द ने किया था। लेवनडॉस्की अब अपना ही एक सीजन में सबसे ज्यादा 43 गोल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। यह उन्होंने 2016-17 में किए थे।

दो सीजन में लेवनडॉस्की ने रोनाल्डो को पीछे छोड़ा
लेवनडॉस्की ने हर साल शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन मेसी और रोनाल्डो के आगे वे हमेशा ही अनदेखे किए जाते रहे हैं। पिछले 11 बैलोन डी'ओर अवॉर्ड सिर्फ मेसी और रोनाल्डो ने ही जीते हैं। हालांकि, पिछले 5 में से 2 सीजन में लेवनडॉस्की ने रोनाल्डो को गोल के मामले में पीछे छोड़ा है।

अंक तालिका में बॉयर्न म्यूनिख शीर्ष पर
इस जीत के साथ म्यूनिख टीम अंक तालिका में 58 पॉइंट के साथ शीर्ष पर बरकरार है। टीम ने 26 में से 18 मैच जीते, 4 हारे और इतने ही ड्रॉ खेले हैं। वहीं, यूनियन बर्लिन 30 अंक के साथ 12वें नंबर पर है। टीम ने 26 में से 9 मैच जीते, 3 ड्रॉ खेले और 11 मुकाबले हारे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुंदेसलिगा में बॉयर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवनडॉस्की यूनियन बर्लिन के खिलाफ गोल कर खुशी मनाते हुए। यह इस सीजन में उनका 40वां गोल है।


https://ift.tt/2LHtr8h May 19, 2020 at 05:49PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form