जन्मदिन से पहले अजय देवगन की दरियादिली, दैनिक वेतन भोगियों के लिए 51 लाख रु. देने का संकल्प लिया

कोरोनावायरस महामारी के कारण देश में लॉकडाउन घोषित है। ऐसे वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी महासंघ (एफडब्ल्यूआईसीई) अपने 5 लाख से अधिक कर्मचारियों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कई फिल्म निर्माता, प्रोडक्शन हाउस, फिल्मी सितारे और अन्य प्रोफेशनल्स भी इसमें फेडरेशन की मदद कर रहे हैं। इन्हीं मददगारों में अब अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है। सुपरस्टार ने अपने 51वें जन्मदिन से ठीक पहले फेरेशन को 51 लाख रुपए का दान देने का संकल्प लिया है।

एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव ने की पुष्टि
एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "अजय देवगन ने महासंघ को 51 लाख रुपए दान करने का संकल्प लिया है। मुझे खुशी है कि अजय और रोहित जैसे लोग दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं, जिन्हें मुश्किल दौर में इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है।" गौरतलब है कि मंगलवार को रोहित शेट्टी ने फेडरेशन को 51 लाख रुपए की सहायता राशि दी थी।

दुबे ने बातचीत में आगे कहा, "हमसे आर्थिक सहायता देने के इच्छुक अन्य लोगों ने भी संपर्क किया है। हम उन्हें खाते की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। मुझे आशा है कि अधिक से अधिक लोग दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की मदद के लिए आगे आएंगे।"

इन्होंने भी दिया डोनेशन
फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे के मुताबिक, रोहित शेट्टी के अलावा 'सुपरस्टार सिंगर्स' जैसे शोज की निर्माता फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी की ओर से 25 लाख रुपए का राशन उपलब्ध कराया गया है तो वहीं 'कर्म संगिनी' और 'अभिलाषा' जैसे सीरियल्स के निर्माता शशि-सुमित प्रोडक्शन ने 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Lockdown: Ajay Devgn donates 51 lakh to daily wage workers

https://ift.tt/3dNgZRm
April 01, 2020 at 07:13PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yhWwnh
Previous Post Next Post

Contact Form