बॉलीवुड डेस्क. अजय देवगन ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि उनकी बेटी न्यासा को कोरोनावायरस है और जैसे ही उसमें संक्रमण के लक्षण देखने को मिले तो काजोल ने उसेतत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। अजय ने ट्विटर पर इन खबरों को गलत करार देते हुए लिखा, चिंता करने के लिए आप सबका धन्यवाद, काजोल और न्यासा पूरी तरह ठीक हैं, उनकी सेहत को लेकर उड़ रहीं अफवाहें पूरी तरह से आधारहीन और गलत हैं।
सिंगापुर से लौटी हैं न्यासा: न्यासा सिंगापुर में पढ़ती हैं। कोरोनावायरस के चलते पिछले दिनों उनका स्कूल बंद हो गया जिसके बाद काजोल उन्हें लेने के लिए सिंगापुर गई थीं। दोनों को इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। वापस लौटने के बाद से ही दोनों सेल्फ क्वारेंटाइन में हैं। कुछ दिनों पहले काजोल ने क्वारेंटाइन के दौरान की एक तस्वीर भी अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं।
16 साल की हैं न्यासा:अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे न्यासा देवगन और युग देवगन है। न्यासा बड़ी हैं। 20 अप्रैल 2003 को जन्मी न्यासा 16 साल की हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है'। यही नहीं इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं। मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्यासा की मानें तो वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्ड फेमस शेफ बनें। काजोल भी ये बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2QYhbDD
March 31, 2020 at 12:45PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bH6Aov