इंटरनेशनल हग-डे पर ऋचा चड्ढा ने राह चलते लोगों को गले लगाया, वीडियो शेयर कर लिखा- प्यार बांटते चलो

बॉलीवुड डेस्क. हाल ही मेंदुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय हग-डे(21 जनवरी) मनाया गया। इस मौके पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने मुंबई में कई जगहों पर लोगों को 'फ्री हग' दिया। वे हाथ में 'फ्री हग' का साइन बोर्ड लेकर शहर की कई जगहों पर गईं और लोगों को गले लगाते हुए इस दिन को लेकर जागरूकता फैलाई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों के अलावा कई पुरुषों को भी गले लगाया। इसका वीडियो उन्होंने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें में अजनबियों को फ्री हग देती नजर आ रही हैं।

ऋचा की ये पहल सोशल मीडिया यूजर्स को भी बेहद पसंद आई और उन्होंने कमेंट्स करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। वीडियो को शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में ऋचा ने लिखा, 'दुनिया में बहुत ज्यादा नफरत है, इसलिए थोड़ा प्यार करने के बारे में सोचा। जैसे मार्टिन लूथर किंग कहा करते थे, अंधेरे को अंधेरे से नहीं मिटाया जा सकता। केवल उजाला ही वो काम कर सकता है... मैंने अजनबियों को गले लगाया और ये जादू की तरह था।'

हर साल ऐसा करना चाहती हैं ऋचा

आगे उन्होंने लिखा, 'काको आपने लाल साड़ी वाली महिला को देखा, उसने ना केवल मुझे गले लगाया फिर मुझे चूमा भी और इसके बाद उसने मेरे दोस्त को चूमा, जिसने उसकी मदद की थी। मैंने लोगों से एक-दूसरे को हग भी करवाया। आप देखेंगे की प्यार इसी तरह फैलता है। अब मैं हर साल ऐसा ही करना चाहती हूं। हो सकता है अगले साल आप भी मेरे साथ रहते हुए हंसो और प्यार बांटो। प्यार बाँटते चलो। मेरे पागलपन में मेरा साथ देने के लिए सागर, यूजे और साजिद आप सबका शुक्रिया।'

अपकमिंग फिल्म

ऋचा 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'पंगा' में नजर आएंगी। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत दिखाई देंगी। दोनों अभिनेत्रियों ने इस फिल्म में कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार को इंटरनेशनल हग डे पर ऋचा चड्ढा ने राह चलते लोगों को 'फ्री-हग' दिया।
वीडियो शेयर करते हुए ऋचा ने लिखा प्यार बांटते चलो।

https://ift.tt/2RlMY1L
January 23, 2020 at 11:31AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NQ3Bk7
Previous Post Next Post

Contact Form