8 साल की आराध्या बच्चन ने महिला सशक्तिकरण पर दी स्पीच, बिग बी बोले-'तुम परिवार और महिलाओं का गौरव'

बॉलीवुड डेस्क. आराध्या बच्चन ने स्कूल के एनुअल फंक्शन में परफॉर्म किया। 8 साल की आराध्या धीरुभाई अंबानी स्कूल में पढ़ती हैं। एनुअल फंक्शन में 8 साल की आराध्या ने महिला सशक्तिकरण पर पावरफुल स्पीच देकर सबको चौंका दिया। ट्रेडिशनल अंदाज में आराध्या मंच पर आईं और उन्होंने गंभीर अंदाज में एक स्पीच दी। इस स्पीच में आराध्या कहती हैं-“मैं कन्या हूं। मैं सपना हूं, नए युग का सपना हूं। हम जागेंगे, नई दुनिया में। एक ऐसी दुनिया जहां मैं सुरक्षित रहूंगी। मुझे प्यार किया जाएगा, मेरा सम्मान किया जाएगा। एक ऐसी दुनिया जहां मेरी आवाज़ अहंकार की अनदेखी से शांत नहीं होगी, लेकिन ज्ञान की समझ के साथ सुनी जाएगी। एक ऐसी दुनिया जहां ज्ञान जीवन की किताब से आएगा, मानवता स्वतंत्र रूप से बढ़ेगी। ”

गदगद हो उठा बच्चन परिवार: आराध्या की स्पीच सुनकर पूरा बच्चन परिवार गदगद हो उठा। अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी की स्पीच को फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए। श्वेता बच्चन ने भी स्पीच की फोन में रिकॉर्डिंग की। वहीं, एक फैन ने जब ट्विटर पर आराध्या की स्पीच को शेयर किया तो अमिताभ बच्चन ने उसे री-ट्वीट करते हुए लिखा-''परिवार का गौरव, एक लड़की का गौरव,सभी महिलाओं का गौरव, हमारी प्यारी आराध्या।''

##

शाहरुख भी पहुंचे: शाहरुख खान के 6 साल के बेटे अबराम खान भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। एनुअल फंक्शन में उन्होंने भी परफॉर्म किया जिसे देखने के लिए शाहरुख और गौरी खास तौर से यहां मौजूद थे। ऋतिक रोशन और एक्स-वाइफ सुजैन खान भी बेटों रिहान और रिदान के साथ एनुअल फंक्शन में नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्पीच के दौरान आराध्या।
आराध्या साड़ी में दिखाई दीं। वहीं ऐश्वर्या इस दौरान पिंक सूट में नजर आईं। (तस्वीर साभार: योगेन शाह)
सुजैन खान और ऋतिक रोशन। (तस्वीर साभार: योगेन शाह)
शाहरुख खान। (तस्वीर साभार: योगेन शाह)
श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन। (तस्वीर साभार: योगेन शाह)

https://ift.tt/2sTbXiZ
December 21, 2019 at 12:12PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q2FFdu
Previous Post Next Post

Contact Form