ऋद्धिमान साहा ने कोलकाता टेस्ट में पूरे किए 100 शिकार, ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय

खेल डेस्क.भारत-बांग्लादेश के बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले पिंक बॉल टेस्ट(डे-नाइट) में विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वहटेस्ट क्रिकेट में 100 शिकार करने वाले पांचवें भारतीय बन गए। उमेश यादव की गेंद पर सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम का कैच लपकते ही उनके नाम ये कामयाबी दर्ज हो गई।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। उन्होंने 166 पारियों में294 शिकार किए हैं। दूसरे नंबर पर सैयद किरमानी हैं। उनके खाते में 151 पारियों में 198 शिकार हैं। तीसरे स्थान पर 130 विकेटों के साथ किरण मोरे और नयन मोंगिया 107 शिकार के साथ चौथे नंबर पर हैं। अब साहा पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 100 शिकार पूरा करने के ठीक बाद साहा ने ईशांत शर्मा की गेंद पर महमुदुल्लाह का एक और शानदार कैच लपका।

चोट के चलते साहा लंबे वक्त तक टीम से बाहर रहे। इस वजह से ऋषभ पंत को मौका दिया गया। लेकिन विकेट के पीछे वो असरदार नहीं रहे। ऐसे में उनकी टीम में वापसी हुई। साहा ने अब तक 37 मैच में 29.78 की औसत से 1221 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक भी निकले हैं।

वहीं ऋद्धिमान ने 90 कैच और 11 स्टम्पिंग की है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर

खिलाड़ी मैच पारी शिकार कैच स्टम्पिंग
एमएस धोनी 90 166 294 256 38
सैयद किरमानी 88 151 198 160 38
किरण मोरे 49 90 130 110

20

नयन मोंगिया 44 77 107 99 8
ऋद्धिमान साहा 37* 70 101 90 11

बांग्लादेश की टीम पहली पारी में106 पर ऑलआउट

इससे पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। लेकिन पूरी टीम सिर्फ 106 रनों पर ढेर हो गई। मेहमान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। भारत के लिए इशांत शर्मा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। वहीं उमेश यादव ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। इस मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले पिंक बॉल टेस्ट को यादगार बनाने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी कोलकाता पहुंचीं थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बेल बजाकर मैच का औपचारिक शुभारंभ किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


https://ift.tt/2XHcsIC November 22, 2019 at 06:29PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form