
खेल डेस्क. ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने रविवार को विएना ओपन जीत लिया। उन्होंने फाइनल में अर्जेंटीना के डिएगो स्वार्त्जमैन को 3–6, 6–4, 6–3 हराया। थीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया। वे यहां पर चैम्पियन बनने वाले 2010 के बाद पहले ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी हैं। पिछली बार जर्गन मेल्जर खिताब जीते थे। वर्ल्ड नंबर-5 थीम इस सीजन में पांच टाइटल जीतने वाले दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इससे पहले इंडियन वेल्स, बार्सिलोना ओपन, कित्जबुहेल और बीजिंग ओपन अपने नाम किया था।
स्वार्त्जमैन ने मैच में बेहतरीन शुरुआत की। उन्होंनेपहला सेट 3-6 से अपने नाम कर लिया। ऐसा लग रहा था कि थीम अपने होम कोर्ट पर पहली बार खिताब जीतने से चूक जाएंगे, लेकिन दूसरे सेट में वापसी की। दूसरे सेट में 2-3 से पीछड़ने के बाद उन्होंने स्वार्त्जमैन 6-4 से हरा दिया। तीसरे सेट को 6-3 से जीतकर थीम ने मैच अपने नाम कर लिया।ये उनके करियर का 16वां टाइटल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Wl2rjF October 28, 2019 at 01:24PM
https://ift.tt/1PKwoAf